Search
Close this search box.

बकरीद पर सख्त प्रशासनिक तैयारी, CM योगी ने दिए कड़े निर्देश

उत्तर प्रदेश। में आगामी बकरीद पर्व को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी, सड़क पर नमाज और अवैध स्लॉटर हाउस किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि धार्मिक आयोजन केवल परंपरागत स्थानों पर ही हों और सड़क जाम कर नमाज की अनुमति न दी जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रतिबंधित पशुओं और गोवंशी पशुओं की कुर्बानी पर विशेष निगरानी रखने को कहा है। साथ ही खुले में मांस बिक्री और अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रशासन को त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के लिए अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री का एक पुराना बयान भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने गौ रक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा था कि “दुनिया का हर देश गाय का दूध पीता है।” प्रदेश सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि त्योहार शांतिपूर्ण, कानूनसम्मत और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें