Search
Close this search box.

बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही लालपुर-पांडेयपुर पुलिस

वाराणसी । के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित ताड़ीखाना तिराहे की बड़ी मस्जिद में बकरीद की नमाज सोमवार सुबह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अदा की गई। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे और लोगों ने देश व समाज में अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआ मांगी। पूरे आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय नजर आया।

थाना प्रभारी लालपुर-पांडेयपुर अतुल कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मस्जिद परिसर और आसपास के इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखा, जिससे लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन का सहयोग किया और त्योहार को आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाया। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से बकरीद की नमाज पूरी तरह सकुशल सम्पन्न हुई।

Leave a Comment

और पढ़ें