Search
Close this search box.

जानकीपुरम में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, जेई पर कुत्ता छोड़ने का आरोप

लखनऊ । के जानकीपुरम क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शिकायत मिलने पर टीम जांच और कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान उपभोक्ता पक्ष के लोगों ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी और विरोध करते हुए हंगामा किया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार पर जानलेवा हमला किया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन पर कुत्ता भी छोड़ दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और विभागीय टीम को किसी तरह वहां से निकलना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विभागीय अधिकारियों ने पुलिस को सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें