पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टीएमसी नेता अजीत साहा और उनके भाई सुजीत साहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के घर पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया।
जांच एजेंसियों के अनुसार मौके से करीब 27 लाख रुपये नकद मिले हैं। इसके अलावा 666 जिंदा कारतूस और 61 खाली कारतूस भी बरामद किए गए।पुलिस को घर से एक एयर गन, कई पेलेट और एक स्पोर्ट्स शूटिंग राइफल भी मिली है।
छापेमारी के दौरान 52 बोतल विदेशी शराब भी जब्त की गई। बरामद सामान को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हथियारों और कारतूसों के लाइसेंस तथा नकदी के स्रोत की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।




