Search
Close this search box.

प्रेम प्रसंग में युवक हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ा, पुलिस और फायर टीम ने सुरक्षित उतारा

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के मिल्कीचक गांव निवासी विकास यादव बुधवार दोपहर प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के चलते मोहन सराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना परिसर स्थित हाई वोल्टेज बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

सूचना पाकर रोहनिया पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और फायर कर्मियों ने काफी देर तक युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। अथक प्रयास और सूझबूझ से टीम ने युवक को शांत कराया, जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया।युवक के नीचे उतरते ही प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

पुलिस ने युवक को आवश्यक पूछताछ एवं परामर्श के लिए अपने संरक्षण में लिया। समय रहते पुलिस और फायर ब्रिगेड की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Comment

और पढ़ें