मिर्जापुर। अहरौरा देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा सबसे अधिक समय तक लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। शक्ति केंद्र सरिया गांव के अंतर्गत सभी पांच बूथों पर सेक्टर प्रभारी डॉ. जयशंकर मौर्य के नेतृत्व में डोर-टू-डोर संपर्क कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, डिजिटल क्रांति तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी प्रमुख उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिलने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
अभियान में सेक्टर प्रवासी संतोष कुमार सिंह, सेक्टर संयोजक धर्मराज सिंह पटेल, बूथ अध्यक्ष सूर्यकांत सिंह, चरण सिंह, सुरेश कुमार बिंद, विकास सिंह, रामविलास बिंद तथा भानु प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
अनुप कुमार रिपोर्टिंग।









