बलिया । उत्तर प्रदेश सहित पूरे जनपद में पड़ रही भीषण और रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच युवाओं की एक टोली ने मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। 15 जून 2026 को बलिया शहर के व्यस्त टीडी कॉलेज चौराहे पर विशाल शीतल एवं मीठे जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का नेतृत्व मुख्य संयोजक एवं अध्यक्ष छोटू गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ किया।

चिलचिलाती धूप और तेज लू के बीच युवाओं ने राहगीरों, रिक्शा चालकों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को ठंडा व मीठा पानी पिलाकर राहत पहुंचाई। पानी पीकर लोगों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। राहगीरों ने युवाओं की इस निस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
छोटू गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम समाजहित में ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर करती रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुप यादव, पवन, रौनक, राहुल वर्मा, सोनू, सुधीर, धीरज, अभिषेक, प्रशांत, अमित, नीरज और अमन सहित कई युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का सकारात्मक संदेश देने में सफल रही।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।









