Search
Close this search box.

पवन सिंह और रवि किशन के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी, भीड़ नियंत्रित करने को पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बलिया । नगरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात आयोजित भोजपुरी सुपरस्टार एवं एमएलसी पवन सिंह तथा अभिनेता-सांसद रवि किशन के कार्यक्रम में भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों लोकप्रिय कलाकारों को करीब से देखने और मंच तक पहुंचने के प्रयास में बड़ी संख्या में लोग आगे बढ़ने लगे, जिससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए।

स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी बड़े हादसे को टालने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई लोगों के चोटिल होने की सूचना मिली है, हालांकि किसी गंभीर घायल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम में अपेक्षा से कहीं अधिक संख्या में लोग पहुंच गए थे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया। घटना के बाद कुछ समय तक कार्यक्रम स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए गए। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया गया। प्रशासन ने लोगों से सार्वजनिक आयोजनों में अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

अवधेश यादव रिपोर्टिंग बलिया

Leave a Comment

और पढ़ें