वाराणसी। लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से AWPL कंपनी द्वारा 14 जून 2026 को महमूरगंज स्थित एक होटल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और आयुर्वेदिक उत्पादों तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि AWPL के सभी उत्पाद आयुर्वेदिक तत्वों से निर्मित हैं तथा भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के मानकों के अनुरूप तैयार किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि कंपनी के उत्पादों से उपभोक्ताओं को बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं, जिसके चलते लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेदिक उत्पादों के उपयोग से लोग अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही, कंपनी से जुड़कर स्वरोजगार और अतिरिक्त आय के अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता, आयुर्वेदिक जीवनशैली तथा व्यवसायिक संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों ने भी आयुर्वेदिक उत्पादों और स्वास्थ्य संबंधी विषयों में रुचि दिखाई।
रिपोर्ट : अशोक कुमार गुप्ता






