Search
Close this search box.

आबिद प्रधान की जमानत पर बवाल, पूजा पाल बोलीं— सुप्रीम कोर्ट में देंगी चुनौती

प्रयागराज । के बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड में आरोपी आबिद प्रधान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल तेज हो गई है। पूर्व विधायक पूजा पाल ने इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि वह जमानत आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी। उनका आरोप है कि जमानत के दौरान मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया गया।

पूजा पाल ने यह भी दावा किया कि आरोपी की ओर से धमकी भरा वीडियो जारी किया गया है, जिससे उन्हें और इस मामले के गवाहों को खतरा है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पूजा पाल ने कहा कि वह अपने पति राजू पाल के हत्याकांड में न्याय की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ जारी रखेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें