Search
Close this search box.

बैरखड़ की शानदार जीत, तहिद की विस्फोटक पारी से क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

सोनभद्र। विंढमगंज दुद्धी विकास खंड के महुली स्थित श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में बैरखड़ की टीम ने बजरंग दल विंढमगंज को 67 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में बल्लेबाज तहिद ने अपनी आक्रामक पारी से दर्शकों का दिल जीत लिया।

टॉस जीतकर बजरंग दल विंढमगंज ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बैरखड़ की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज तहिद ने मात्र 20 गेंदों में 61 रन बनाकर विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग दल विंढमगंज की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। बैरखड़ के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने टीम निर्धारित 8 ओवरों में केवल 70 रन ही बना सकी। इस तरह बैरखड़ ने एकतरफा मुकाबले में 67 रनों की प्रभावशाली जीत दर्ज की।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए तहिद को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। यह पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य/पत्रकार राकेश कुमार कन्नौजिया ने प्रदान किया। मैच में अंपायर सूरज कुमार और आंसू रहे, जबकि स्कोरिंग सौरभ कुमार तथा कमेंट्री सोनू कुमार ने की। बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें