Search
Close this search box.

सैदपुर पान विक्रेता आत्‍महत्‍या के मामले में बिजली विभाग मे मचा हडकंप जेई, दारोगा व सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर । सैदपुर में पान विक्रेता के आत्‍महत्‍या के मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के जेई दीपक कुमार, एसआई उदयभान और हेड कांस्‍टेबल कैलाश भारती व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज्ञातव्‍य है कि 15 जून को पान विक्रेता सुरेंद्र कश्‍यप निवासी मुरादचक सैदपुर ने बिजली विभाग के उत्‍पीड़न से तंग आकर आत्‍महत्‍या कर ली थी।

इसके बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्‍ला मृतक पान विक्रेता के घर पहुंचे और उन्होने शोकाकुल परिवार को बताया कि उत्‍पीड़न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस ने मृतक के पुत्र शुभम कश्‍यप के तहरीर पर बिजली विभाग के जेई दीपक कुमार, एसआई उदयभान और सिपाही कैलाश भारती व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें