Search
Close this search box.

मिर्जापुर में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर कलक्ट्रेट परिसर में घूम रहा था युवक

मिर्जापुर में शहर कोतवाली पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर कलक्ट्रेट परिसर में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान युवक खुद को पुलिसकर्मी बताने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पूछताछ में उसकी पोल खुल गई और वह फर्जी दरोगा निकला।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में उसकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं पाई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने पुलिस की वर्दी कहां से हासिल की और उसका उद्देश्य क्या था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें