Search
Close this search box.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरेका में नियमित योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

अंतराष्ट्रीय योग दिवस–2026 के उपलक्ष्य में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कर्मचारी क्लब एवं बरेका संस्थान के अंतर्गत संचालित शिवांशी फिटनेस जोन में नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल में बरेका के कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा स्थानीय नागरिक बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है।

योग सत्रों में प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत प्राणायाम, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों एवं श्वास संबंधी अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और तनावमुक्त जीवन के महत्व पर भी प्रकाश डाला जा रहा है।

शिवांशी फिटनेस जोन की संचालिका श्रीमती बिंदु सिंह तथा कर्मचारी क्लब के कर्मचारी सरोज कुमार के निर्देशन में नियमित योग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागी स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ और सशक्त बनाता है, बल्कि मानसिक शांति एवं सकारात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक है। कार्यक्रम में महिला प्रतिभागियों ने विशेष उत्साह के साथ भाग लेते हुए निरोग एवं संतुलित जीवन अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें