बलिया । जनपद के सुल्तानीपुर गांव में आयोजित भीमराव अंबेडकर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जगदीशपुर सुल्तानीपुर और सिधवल टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिधवल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि जगदीशपुर सुल्तानीपुर उपविजेता रही।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्रदान किया गया, जबकि मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सिधवल के युवराज ने अपने नाम किया। युवराज ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जावेद अंसारी ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को कप एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को बढ़ावा देने की बात कही।

इस अवसर पर क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार उपाध्याय, राजू कुमार तथा कमेटी के सदस्य अभिषेक, अभिजीत, हिमांशु, प्रियांशु, प्रीतम, अंकुश, पवन, अंजनी, रितेश, कृष्णा, रेहान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी ने आयोजकों की सराहना की।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।





