Search
Close this search box.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गड़वार ब्लॉक व थाना परिसर में हुआ योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

बलिया । गड़वार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को गड़वार ब्लॉक एवं थाना परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के महत्व को आत्मसात किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक सुनील कुमार यादव ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ मानसिक तनाव भी कम होता है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव सहित ब्लॉक के कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं गड़वार थाना परिसर में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी हितेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षक के निर्देशन में सभी ने विभिन्न योग क्रियाएं कीं तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। योग दिवस के आयोजन ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें