Search
Close this search box.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मानसरोवर तालाब में भव्य योग शिविर का आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष हेल्थ केयर एवं नागरिक सुरक्षा कोर के संयुक्त तत्वावधान में मानसरोवर तालाब परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, स्वयंसेवकों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया।

योग शिविर का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के यूपी जिला अधिकारी राजीव सक्सेना के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा कोर के सहायक उप नियंत्रक योगेश श्रीवास्तव, आयुष हेल्थ केयर के निदेशक एवं पूर्व डिप्टी डिवीजन वार्डन डॉ. ए.के. सिंह, स्टाफ ऑफिसर राजेश तिवारी, कमलेश तिवारी, कार्यालय सहायक राजीव सिंह सहित नागरिक सुरक्षा कोर के सभी सदस्य उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

शिविर के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें