वाराणसी । विधानसभा रोहनियां (387) के ग्रामसभा बसंतपट्टी में 24 जून 2026 को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में पिछड़ा वर्ग सामाजिक भाईचारा की विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान बसंतपट्टी श्री श्यामलाल चौहान तथा ग्राम प्रधान कनेरी श्री संजीव कुमार पटेल ने अपने पिछड़े समाज के दर्जनों समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने सभी नवागत सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें संगठन की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बसपा सामाजिक न्याय, सर्वसमाज की भागीदारी और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से पार्टी को क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन का जनाधार बढ़ेगा।
कार्यक्रम के अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।






