पूर्वांचल के चर्चित बाहुबली नेता बृजेश सिंह ने उत्तर प्रदेश में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और किस राजनीतिक दल के टिकट पर मैदान में उतरेंगे। उनके इस ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और अब सभी की निगाहें उनके अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हैं।








