मिर्जापुर । जनपद में मानसून ने एक बार फिर दस्तक दे दी है, जिससे जिले भर में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। खेतों में बुवाई और कृषि कार्यों की तैयारियां तेज हो गई हैं। आम जनता भी इस सुहावने मौसम का आनंद ले रही है।
वहीं कछवा क्षेत्र के जमुआ चौराहा पर चर्चित नेपाली मोमोज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। मोमोज के शौकीन बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं और स्वाद का लुत्फ उठा रहे हैं। लगातार बढ़ती भीड़ से यह स्थान स्थानीय आकर्षण बनता जा रहा है है मौसम सुहावना बना हुआ है ।









