Search
Close this search box.

दुद्धी के नवागत सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने संभाला कार्यभार, बोले— अपराध और अवैध गतिविधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

सोनभद्र । दुद्धी क्षेत्र के नवागत पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) विनय प्रभाकर साहनी ने बुधवार को दुद्धी सीओ कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। प्रतापगढ़ से स्थानांतरित होकर आए वर्ष 2017 बैच के पीपीएस अधिकारी साहनी ने पदभार संभालते ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, भौगोलिक परिस्थितियों तथा अपराध की स्थिति की जानकारी ली।

पत्रकारों से बातचीत में सीओ साहनी ने कहा कि पीड़ितों और फरियादियों को समयबद्ध न्याय दिलाना तथा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों, तस्करी, भू-माफियाओं और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी तथा दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बस्ती जनपद के मूल निवासी और बी.टेक शिक्षित विनय प्रभाकर साहनी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा, जिससे आम लोग बिना किसी भय के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार होगा और शिकायतों का निष्पक्ष व त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर क्षेत्र के नागरिकों और व्यापारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

और पढ़ें