लखनऊ। /भदोही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन इस बार भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के बनकट उपरवार डीघ में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सोसायटियों और नेताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और जन्मदिन को सामाजिक एवं सामूहिक संकल्प के रूप में शामिल किया।
इस अवसर पर सपा नेता लालू यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाकर अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस दौरान सुनील यादव, धर्मराज, महानारायण, महावीर प्रसाद, संजय, विनोद, कन्हैयालाल, विशाल, मनोज, विवेक सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पर्यावरण बचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में जन्मदिन को सामाजिक सरोकार और राजनीतिक संकल्प के रूप में मनाने पर जोर दिया गया, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।
ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह यादव।







