Search
Close this search box.

पीडीए सेवा संकल्प दिवस पर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया, 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव का जन्मदिन आज लखनऊ के चिनहट क्षेत्र स्थित पीडीए डुडा कॉलोनी मटियारी में “पीडीए सेवा संकल्प दिवस” के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने केक काटकर व मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में कॉलोनी के बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में सपा नेता डी.पी. यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ऋषभ यादव, गोपाल यादव, समाजसेवी डॉ. रितेश यादव, उग्रसेन यादव, शैलेंद्र यादव और अनिकेश यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया।

ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें