Search
Close this search box.

सुखपुरा पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, एक आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी अभिरक्षा में; चोरी का सामान बरामद

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुखपुरा पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी का बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया है।

थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हरिपुर नहर पुलिया के पास से रवि पटेल (19 वर्ष), निवासी बांसडीह कचहरी, थाना बांसडीह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से साउंड मशीन, सीलिंग फैन, स्पीकर, स्टील के बर्तन, रिंच, प्लास, पेचकस सहित अन्य सामान बरामद हुआ। वहीं बाल अपचारी की निशानदेही पर ई-रिक्शा चार्जर, माइक, मिक्सर मशीन, हैलोजन लाइट, पीतल की घंटियां, वायर कटर एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए।

यह कार्रवाई थाना सुखपुरा में दर्ज मुकदमा संख्या 157/2026, धारा 305(ए), 331(4) एवं 317(2) बीएनएस के तहत की गई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया, जबकि बाल अपचारी को नियमानुसार किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत किया गया।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें