Search
Close this search box.

अयोध्या चोरी प्रकरण के विरोध में रसूलपुर में लगे पोस्टर, ‘चंदा चोर पार्टी का प्रवेश वर्जित’ का लगाया बैनर

बलिया । रसड़ा अयोध्या में कथित चोरी प्रकरण को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को रसड़ा ब्लॉक क्षेत्र के रसूलपुर गांव में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी नेता अंजनी कुमार तिवारी उर्फ झब्बू बाबा के नेतृत्व में हनुमंत आश्रम के मुख्य द्वार पर ,, चंदा चोर पार्टी का ग्राम सभा रसूलपुर में प्रवेश वर्जित,, लिखे पोस्टर और बैनर लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने इस माध्यम से घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया

और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष संत प्रकाश सिंह, अशोक यादव, सिंटू तिवारी, सुनील राजभर, अखिल आनंद सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्राम सभा के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि धार्मिक स्थलों और जनता की आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें