Search
Close this search box.

साइबर ठगी मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

गाजीपुर । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ दुल्लहपुर बाजार क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान साइबर थाना गाजीपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 05/2025, धारा 420, 120बी और 506 भादवि से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

दुल्हहपुर निवासी आरोपी कों भेजा गया न्यायिक प्रक्रिया में

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू जायसवाल पुत्र जगदीश जायसवाल, निवासी ग्राम नायकडीह, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी साइबर थाना गाजीपुर में दर्ज धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और धमकी देने से जुड़े मुकदमे में नामजद था।

गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग गाजीपुर उमेश यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें