गाजीपुर । मरदह ब्लॉक क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। मंगलवार को मरदह बाजार में बोलेरो वाहन संख्या UP 67 D 7465 में क्षमता से कई गुना अधिक बच्चों को ठूंसकर ले जाते देखा गया। वाहन के अंदर और खिड़कियों से झांकते बच्चे किसी भी बड़े हादसे की आशंका को दर्शा रहे थे।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना फिटनेस, बिना परमिट और स्कूल वाहन का निर्धारित स्टीकर लगाए ऐसे वाहन खुलेआम संचालित हो रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि पर्याप्त और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था न होने के कारण उन्हें मजबूरी में बच्चों को ऐसे वाहनों से भेजना पड़ता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग की उदासीनता के चलते मासूम बच्चों की जान जोखिम में पड़ रही है। लोगों ने जिलाधिकारी और आरटीओ से अभियान चलाकर अवैध स्कूली वाहनों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
रिपोर्टिंग गाजीपुर संजय यादव।








