Search
Close this search box.

वाराणसी में पंच सम्मेलन: गांवों के सर्वांगीण विकास से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार—केशव मौर्य

वाराणसी । जनपद में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सिगरा में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत जी राम जी अधिनियम, 2025 के तहत पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड के पंचायत प्रमुखों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं ग्राम्य विकास मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आने वाला समय भारत, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत का है। उन्होंने कहा कि परिवारों का विकास ही विकसित भारत का विकास है और गांवों का सर्वांगीण विकास सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। गरीबों को आवास, खाद्यान्न और आयुष्मान योजना के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने पंचायत प्रमुखों से गांवों के विकास का दूरगामी रोडमैप तैयार करने और पक्ष-विपक्ष को साथ लेकर कार्ययोजना बनाने का आह्वान किया। महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण रोजगार, पढ़ाई, कमाई और स्वास्थ्य को विकास योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि गांवों से पलायन रोकने के लिए रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सीडीओ प्रखर कुमार सहित अधिकारी और पंचायत प्रमुख उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें