गाजीपुर। जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला उपनिरीक्षक क्षेत्रा द्विवेदी ने गुरुवार को नंदगंज थाना क्षेत्र की पचरासी पुलिस चौकी के प्रभारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह सैदपुर कोतवाली में मिशन शक्ति प्रभारी के पद पर तैनात थीं। स्थानांतरण के बाद उन्हें पचरासी चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बताया गया कि चौकी की तत्कालीन प्रभारी स्मेशा के गत माह स्थानांतरण के बाद प्रभारी का पद रिक्त चल रहा था। नई प्रभारी की तैनाती से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उपनिरीक्षक क्षेत्रा द्विवेदी ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, प्रमुख समस्याओं और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था उनकी प्राथमिकता होगी। पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के साथ ही आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।
ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।







