Search
Close this search box.

पाँच महीने से वेतन को तरसती महिला होमगार्ड, MGM अस्पताल में ड्यूटी के दौरान छलके आँसू

झारखंड । में होमगार्ड जवानों को पांच महीने से वेतन नहीं मिलने का मामला गंभीर होता जा रहा है। MGM अस्पताल में ड्यूटी कर रही एक महिला होमगार्ड जवान आर्थिक तंगी और लगातार वेतन न मिलने के कारण भावुक होकर रो पड़ी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के चलते उसके सामने परिवार चलाने और इलाज कराने तक की मुश्किल खड़ी हो गई है।

ड्यूटी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले इन जवानों को महीनों तक मेहनत की कमाई से वंचित रखना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। महिला होमगार्ड की आंखों से छलके आंसू उस पीड़ा को बयां कर रहे हैं, जिसका सामना वेतन के इंतजार में कई कर्मचारी और उनके परिवार कर रहे हैं।

विपक्ष ने हेमंत सोरेन सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया है कि जब सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवानों को ही समय पर वेतन नहीं मिलेगा, तो इसे सुशासन कैसे कहा जा सकता है? होमगार्ड जवानों ने सरकार से जल्द बकाया वेतन जारी करने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें