Search
Close this search box.

बलिया में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मारपीट व धमकी के मामले में पुलिस की कार्रवाई

बलिया। जनपद के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक अजय कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 159/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त माल गोदाम रोड के पास मौजूद है।

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शिवम वर्मा पुत्र अनिल उर्फ मंगरू वर्मा, निवासी गौशाला रोड, थाना कोतवाली, बलिया, उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 115(2), 352, 351(3) और 118(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र यादव और कांस्टेबल अमन साहू शामिल रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें