Search
Close this search box.

बरेका इंटर कॉलेज का महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया व्यापक निरीक्षण, सुविधाओं के रखरखाव और गुणवत्ता पर दिया जोर

वाराणसी । बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने बुधवार, 29 जुलाई 2026 को बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, खेल संसाधनों तथा विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन करते हुए रखरखाव, गुणवत्ता और स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया।

महाप्रबंधक ने विद्यालय परिसर में स्थित विज्ञान प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय तथा बास्केटबॉल कोर्ट समेत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय में आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी शैक्षणिक एवं खेल सुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा परिसर में स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने को कहा।

महाप्रबंधक ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर आधारभूत सुविधाएं भी आवश्यक हैं। विद्यालय की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार के लिए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, उप महाप्रबंधक सागर, उप मुख्य इंजीनियर साकेत, प्राचार्य बरेका इंटर कॉलेज ए.के. माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें