Search
Close this search box.

हत्या के प्रयास के मामलों में बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। 29 जुलाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को उपनिरीक्षक नीरज कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ एससी कॉलेज तिराहे के पास क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान थाना कार्यालय से सूचना मिली कि संबंधित मुकदमों के वादी एवं अभियुक्त थाने पर मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम थाना पहुंची, जहां दोनों मामलों से संबंधित अभियुक्त मौजूद मिले।

पुलिस ने नवीन सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासी जजला, थाना नगरा, बलिया को मुकदमा संख्या 0296/2026 में धारा 109(1)/110 बीएनएस तथा कौशल सिंह उर्फ हरेराम पुत्र स्व. रामप्रवेश सिंह निवासी जजला, थाना नगरा, बलिया को मुकदमा संख्या 297/2026 में धारा 109(1)/191(1)/351(3) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया।

दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए रात 22:05 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें