Search
Close this search box.

राज्य विश्वविद्यालय की मांग को लेकर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन, सीएम से मुलाकात की मांग

गाजीपुर । जनपद में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर छात्रसंघ प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम विनोद जोशी को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने 30 जुलाई को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के प्रस्तावित गाजीपुर दौरे के दौरान शिष्टाचार भेंट का अवसर देने तथा प्रतिनिधियों का नाम आधिकारिक प्रोटोकॉल सूची में शामिल करने की मांग की।

साथ ही अनुरोध किया कि यदि मुलाकात संभव न हो तो उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री तक अवश्य पहुंचाया जाए।पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि जिले में 360 से अधिक महाविद्यालय होने के बावजूद आज तक राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो सकी है। इसके अभाव में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य जिलों और राज्यों का रुख करना पड़ता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।

छात्र नेता अभिषेक पांडेय और विकास यादव ने कहा कि छात्र अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से लगातार उठाते रहेंगे। बैठक में राज्य विश्वविद्यालय आंदोलन को गति देने के लिए डॉ. शम्मी सिंह और दीपक उपाध्याय को संयोजक बनाया गया। इस अवसर पर निलेश बिन्द, विशाल मौर्य, विवेक प्रधान, अमृतांश बिन्द, रजनीश राय, अभिनव रंजन, सुधांशु पांडे सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें