Search
Close this search box.

जिला चिकित्सालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, मानसिक रोगियों एवं दिव्यांगजनों के अधिकारों पर किया गया जागरूक

बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के प्रभारी सचिव एवं अपर जनपद न्यायाधीश श्री हरीश कुमार के आदेशानुसार मंगलवार को जिला चिकित्सालय, बलिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पैरालीगल वालंटियर श्री कृष्णानन्द यादव ने मानसिक रूप से बीमार एवं दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों, सम्मान और समाज में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य और दिव्यांगजनों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए समाज में व्याप्त भ्रांतियों एवं भेदभाव को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि मानसिक रूप से बीमार एवं दिव्यांग व्यक्तियों को सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर, सम्मान और सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि ऐसे व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाएं और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, समय पर उपचार कराने तथा दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों और उनके लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में पीएलवी श्री विमलेश कुमार, श्रीमती रीता शर्मा, मीरा देवी, शिल्पी गुप्ता, दिप्ती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें