Search
Close this search box.

सुखपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोवंश तस्करी में 15 आरोपी गिरफ्तार, 14 पिकअप व 13 गोवंश बरामद

बलिया। थाना सुखपुरा पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग अभियोगों में कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त 14 पिकअप वाहन और कुल 13 गोवंश बरामद किए हैं।

कार्रवाई के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश कुमार शर्मा ने वीडियो बाइट के माध्यम से जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सुखपुरा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद वाहनों और गोवंश को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा है।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें