Search
Close this search box.

रेलकर्मियों और परिवारजनों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 300 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

चन्दौली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए बाकले अधिकारी क्लब में निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। महिला कल्याण संगठन की पहल पर पूर्वांचल नेत्रालय एवं रेटीना केयर सेंटर, वाराणसी के सहयोग से आयोजित शिविर में करीब 300 रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों की आधुनिक उपकरणों से नेत्र जांच की गई।

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश कुमार पांडेय एवं निदेशक बृजेश पांडेय के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरामेडिकल टीम ने दृष्टि परीक्षण, मोतियाबिंद एवं ग्लूकोमा की प्रारंभिक स्क्रीनिंग, चश्मे के पावर का निर्धारण समेत विभिन्न जांचें कीं। जरूरतमंदों को चिकित्सकीय परामर्श, निःशुल्क आई ड्रॉप तथा आगे के उपचार की जानकारी भी दी गई।

मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने शिविर का निरीक्षण कर स्वयं नेत्र परीक्षण कराया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नियमित नेत्र जांच कराने की अपील की।इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा चित्रा सिंह, एडीआरएम सूरज कुमार, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता नितिन कुमार समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें