Search
Close this search box.

सरकारी दवाएं कूड़ेदान में मिलने से मचा हड़कंप, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

सुल्तानपुर। प्रतापपुर कमैचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में कूड़ेदान से सरकारी दवाएं मिलने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. भारत भूषण ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, कूड़ेदान में माला-एन, छाया सहित कई सरकारी दवाएं मिलीं, जिनकी एक्सपायरी वर्ष 2027 और 2028 तक है। उपयोग योग्य दवाओं के इस तरह कचरे में मिलने से दवा वितरण व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

सीएमओ के निर्देश पर गुरुवार को चिकित्सा अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेगी और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आर.सी. यादव ने प्रारंभिक तौर पर सफाईकर्मियों की लापरवाही की आशंका जताई है।

वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों को अक्सर दवाएं उपलब्ध न होने की बात कहकर बाहर से खरीदने के लिए भेजा जाता है, जबकि सरकारी दवाएं कूड़ेदान में मिलना गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है।

Leave a Comment

और पढ़ें