Search
Close this search box.

जियो ट्रैकिंग में लापरवाही पर डीएम सख्त, अनुपस्थित बीईओ का वेतन रोकने के आदेश; स्कूलों में लगेंगे औषधीय पौधे

बलिया । जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा के दौरान पांच विभागों द्वारा पौधों की जियो ट्रैकिंग शत-प्रतिशत पूर्ण न किए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जियो ट्रैकिंग पूरी कर रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के सभी नालों की भी जियो ट्रैकिंग कराने का आदेश दिया।

जिला पर्यावरण समिति की बैठक में डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रत्येक विकास खंड से दो विद्यालयों का चयन कर वहां औषधीय पौधों का रोपण कराने तथा विद्यार्थियों को महर्षि चरक और औषधीय पौधों के महत्व की जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट परिसर के पार्क में भी औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।

बैठक में बलिया नगर के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीएफओ, बीएसए मनीष कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह

Leave a Comment

और पढ़ें