Search
Close this search box.

25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक व नकदी बरामद

चन्दौली । मुगलसराय कोतवाली पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में लूट की घटना में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट से संबंधित 2,200 रुपये नकद, एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और उसके अन्य आपराधिक मामलों व संभावित साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें