Search
Close this search box.

भांवरकोल पुलिस ने 88 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को दबोचा

गाजीपुर। जनपद के अपराध एवं अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 35,200 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सेमरिया मौजा मोड़ के पास दो बोरियों में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ लिया।तलाशी में उसके कब्जे से ब्ल्यू लाइम ब्रांड की 440 पाउच देशी शराब बरामद हुई।

प्रत्येक पाउच में 200 मिलीलीटर शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 88 लीटर निकली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमायण यादव (52) निवासी बीरपुर, थाना भांवरकोल के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें