Search
Close this search box.

एआई-संचालित अध्ययन उपकरणों के प्रभावी उपयोग पर कार्यशाला आयोजित

लखनऊ । खुन-खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) के तत्वावधान में 21 अगस्त 2026 को “एआई-संचालित अध्ययन उपकरणों का उपयोग” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन ITM बिजनेस स्कूल, मुंबई के सहयोग से किया गया।

मुख्य वक्ता एवं ब्रेन बॉट के संस्थापक व परामर्शदाता नितेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को शिक्षा और अध्ययन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने AI की मदद से पढ़ाई करने, नोट्स तैयार करने, अध्ययन सामग्री व्यवस्थित करने और कठिन विषयों को सरलता से समझने के विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डाला। इस दौरान NotebookLM और Gemini जैसे AI उपकरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यशाला में विद्यार्थियों के साथ शिक्षिकाओं एवं प्रोफेशनल्स ने भी सक्रिय सहभागिता की। प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन सेल की संयोजक डॉ. पारुल सिंह के नेतृत्व में सह-संयोजक डॉ. सत्यम तिवारी एवं आयोजक सचिव डॉ. प्रीति सिंधी के सहयोग से हुआ।

समापन पर ऑनलाइन क्विज आयोजित की गई और सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Comment

और पढ़ें