Search
Close this search box.

कुर्ता-धोती पहनकर चार्ज लेने पहुंचे मेरठ के नए SSP बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति

मेरठ । जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने शुक्रवार को मेरठ पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। खास बात यह रही कि वह पारंपरिक भारतीय वेशभूषा कुर्ता-धोती पहनकर चार्ज लेने पहुंचे। उनके इस अंदाज ने अधिकारियों और कर्मचारियों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अधीनस्थ अधिकारियों ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया।

इसके बाद अधिकारियों के साथ परिचयात्मक मुलाकात कर जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था की जानकारी ली। नए SSP के सामने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की अहम जिम्मेदारी होगी। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई पर जोर देने की बात कही।

Leave a Comment

और पढ़ें