Search
Close this search box.

प्राईमैक्स हॉस्पिटल में लापरवाही का आरोप, गरीब बिटिया के परिजनों का हंगामा जारी

वाराणसी । हरहुआ स्थित प्राईमैक्स हॉस्पिटल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही को लेकर शुक्रवार सुबह से परिजनों में आक्रोश बना हुआ है। परिजनों का आरोप है कि इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके चलते गरीब परिवार की बिटिया की हालत को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर के बाहर हंगामे की स्थिति बनी हुई है।

परिजन बिटिया को किसी अन्य अस्पताल में ले जाने से इनकार करते हुए मौके पर ही उचित उपचार और न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और उनकी मांगों पर स्पष्ट आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे।

घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। पत्रकार बंधुओं से अपील की गई है कि वे मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की आवाज को सामने लाएं। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

Leave a Comment

और पढ़ें