Search
Close this search box.

15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, परिजनों ने एसपी से लगाई पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की गुहार

मीरजापुर । कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भोड़सर गांव निवासी श्यामू ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बहन सोनम को बहला-फुसलाकर भगाए जाने का आरोप लगाया है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव का ही नीरज कुमार किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, जबकि उसे भगाने में सुशील की भी भूमिका बताई गई है। परिजनों ने बताया कि घटना के संबंध में 15 अगस्त 2026 को कोतवाली देहात में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन आरोप है कि अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।

परिजनों का कहना है कि किशोरी नाबालिग है, बावजूद इसके मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं नहीं लगाई गई हैं। उन्होंने किशोरी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।

Leave a Comment

और पढ़ें