Search
Close this search box.

सावन के सतरंगी रंगों से सजा ‘अभ्युदय’, नन्हे सितारों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

चन्दौली । पड़ाव जैपुरिया स्कूल्स बनारस में सावन महोत्सव ‘अभ्युदय’ का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। सावन की मनोहारी छटा, भारतीय संस्कृति, संगीत, नृत्य और बच्चों की कल्पनाशीलता से सजे समारोह में नर्सरी से कक्षा दो तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राचार्य विनोद कुमार दास ने स्वागत संबोधन में आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने ‘अष्ट श्लोक-आदेश’, शिव जी स्वागत नृत्य, ‘सितारे जमीन पर’, बॉलीवुड रैंप वॉक, मैशअप डांस, पंजाबी फोक डांस सहित विभिन्न प्रस्तुतियों से सावन और भारतीय संस्कृति के रंग मंच पर जीवंत कर दिए।

समारोह में अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कपल सिंगिंग, फैमिली रैंप वॉक, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, डीआईवाई डिलाइट्स और फेस मेकअप जैसी प्रतियोगिताओं ने आयोजन में उत्साह भर दिया।

मुख्य अतिथि चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना की। प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने कहा कि ‘Prismatic’ बच्चों की कल्पना, प्रतिभा और अभिव्यक्ति के विविध रंगों का उत्सव है।

प्रतियोगिता के विजेता अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज, निदेशकगण, प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें