Search
Close this search box.

सोनभद्र: परिजनों द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग, सड़क जाम किया

सोनभद्र: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां मिश्र गांव का मामला सामने आया है, जहां बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता के जलने की खबर ने सनसनी फैला दी थी। जिसके बाद परिजनों द्वारा लोढी जिला अस्पताल के बाहर वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। जाम के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी।

बता दें की बनारस बीएचयू में जलने के कारण पीड़िता तीन हफ्ते से भर्ती थी। जिसके बाद रविवार को विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतिका आकांक्षा पुत्री खुशहाल देव पांडेय की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी।

परिजनों ने विवाहिता के ससुराल वालों पर जला कर मारने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने विवाहिता का शव पीएम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रशासन का कहना है की रिपोर्ट आने के बाद मामले की सच्चाई पता चल जायेगा। इसके साथ ही पुलिस ने ससुराल वालों पर विविध धाराओं मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें