मिर्जापुर: लालगंज थाना क्षेत्र के बस्तरा मोड़ पर स्थित ज्ञान गंगा पेट्रोल पंप से लूटपाट की घटना सामने आयी है। जानकरी के मुताबिक सुबह 4 बजे के लगभग मोटरसाइकिल से पहुंचे दोनों बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों बदमाशों के हाथ में पिस्टल था।
पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कैशियर से लाखों रूपये लूट लिए। वहीं कार्यालय में लगे सीसीटीवी कमरे में साडी घटना कैद हो गयी। इससे पहले इन दोनों बदमाशों के द्वारा इसी पेट्रोल पंप के मालिक के थाना औराई स्थित पेट्रोल पंप पर इसी तरीके की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था। फिलहाल पुलिस इन दोनों बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।









