Search
Close this search box.

वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में सेवानिवृत कर्मचारियों को दिया समापक धनराशि

वाराणसी: मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सेवानिवृत होने वाले विभिन्न विभागों से एक अधिकारी और 08 कर्मचारियों सहित कुल 09 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में उनके समापक धनराशि कुल चार करोड़ उन्नचास लाख पैसठ हजार छ: सौ सत्तहतर रूपये (रु 4,49,65,677) का भुगतान किया गया।

इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी अनिरुद्ध कुमार तृतीय, सहायक कार्मिक अधिकारी विरेन्द्र यादव समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर सहायक कार्मिक अधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आज भारतीय रेलवे पर जो भी कीर्तिमान स्थापित हो रहे है। उनमें रेलवे कर्मचारियों का महत्वपूर्ण भूमिका है। सेवानिर्वृत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित व्यायाम योगाभ्यास आदि करें और अपने बचे हुए समय को सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों की प्रतिपूर्ति करने में लगाए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वाराणसी मंडल विगत वर्षो से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को उनके सभी प्रकार के देयों का सम्पूर्ण भुगतान उनके सेवानिवृति के दिन ही किया जाता है। यह लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परस्पर सामंजस्य एवं कठिन परिश्रम के फलस्वरूप संभव होता है।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल प्रदान कर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया। इसके पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी विरेन्द्र यादव ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए सहायक कार्मिक अधिकारी विरेन्द्र यादव ने सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड ,सेवा प्रमाण पत्र एवं पीपीओ सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें किसी व्यक्ति या संस्था के बहकावे अथवा भावनाओं में बह कर इसे अनुचित व्यक्ति को नहीं देंगे।

उन्होंने बताया बहुत से लोग ऐसे अवसरों के तलाश में रहते हैं और तरह तरह के प्रलोभन देकर धन फंसा देते है। सतर्क रहें यह आपके जीवन की पूंजी है बहुत आवश्यक हो तभी खर्च करें यथा संभव अपनी प्राप्तियों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आपके अनुभव से हम आगे भी लाभ उठाते रहेंगे। आपको जब भी समस्या हो आप मिल सकते है। आपकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

30 नवम्बर ,2024 को सेवानिवृत होने एक अधिकारी रमेश उपाध्याय सहायक कार्मिक अधिकारी/वाराणसी, और 08 कर्मचारियों में सत्यप्रकाश श्रीवास्तव मुख्य टिकट निरीक्षक/ गोरखपुर ,शिवनाथ सिंह फाटक वाला/चिलकहर, दुर्गा प्रसाद शर्मा चालक मेल/वाराणसी, विशाल जौहरी सी.से.ई/वाराणसी, कौशलेश कुमार सी.से.ई/सलेमपुर, राम दयाल ई.एस.एम 11 /वाराणसी, गोपाल सफाई वाला/वेल्थरा, अनवर सफाई वाला/मऊ आदि कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश