Search
Close this search box.

मिर्जापुर: क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ अपर जिलाधिकारी की बैठक, धान खरीद की प्रगति के बारे में ली जानकारी

मिर्जापुर: अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में धान खरीद की प्रगति के दृष्टिगत धान क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि अब तक कुल 4162 किसानों से 27053 मीट्रिक टन खरीद की जा चुकी है।

जिसके सापेक्ष 92 प्रतिशत किसानों को भुगतान किया जा चुका है। अपर जिलाधिकारी ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों के धान को पूरी पारदर्शिता के साथ क्रय करते हुए लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

और पढ़ें